Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:13 PM
राजनीति / Jul 28, 2024

माता प्रसाह पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष पद पर मनोनीत, समाजवादी पार्टी में खुशी की लहर।

रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय 

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके संसदीय परम्परा एवं नियमो के मर्मज्ञ अनुभवी श्री माता प्रसाद पाण्डेय के नेता प्रतिपक्ष पर मनोनयन पर समाजवादी पार्टी बलिया ने प्रसन्नता व्यक्त किया हैं।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि माता प्रसाद पाण्डेय इसके पूर्व में दो बार विधानसभा के अध्यक्ष रह चूके हैं उन्हें संसदीय परंपराओं और नियमों का अथाह ज्ञान हैं जिससे विपक्ष सहित पूरा सदन लाभान्वित होगा साथ ही उनके वरिष्टता के कारण सदन में एक स्वस्थ वातावरण बनेगा किसका लाभ पूरे प्रदेश को होगा।

  कान्हजी ने इस निर्णय के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मनोनयन से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रति लोगो में एक अलग विश्वास जगेगा जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Karunakar Ram Tripathi
172

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap