Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:06 PM

कारगिल विजय दिवस पर सनबीन स्कूल बलिया में "रजत जयंती समारोह" कार्यक्रम का आयोजन

शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियों व आश्रितों को भी किया गया सम्मानित

रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय 

बलिया। जनपद बलिया में कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 93 यूपी बटालियन, एनoसीoसीo बलिया के कमान अधिकारी कर्नल अनुराग तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अनिल चौधरी के कुशल नेतृत्व में 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस( रजत जयंती समारोह) का कार्यक्रम सनबीन स्कूल बलिया में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों व कैडेट्स के द्वारा शहीदों को कैडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के एडमिस्ट्रेटर एसके चतुर्वेदी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर कर्नल अनुराग तिवारी का स्वागत किया गया। 

  कार्यक्रम के दौरान वीरगति को प्राप्त शूरवीर, बलिदानी, त्यागी एवं देशभक्त भारतीय सैनिकों के साहस एवं शौर्य के प्रति उन्हें नमन किया गया, तथा इस कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 90 एवं 93 यूपी बटालियन एनoसीoसीo बलिया के कैडेटों द्वारा कविता, पाठ एवं भाषण आदि भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इस उपलक्ष में जनपद बलिया के शूरवीरों द्वारा शहीद हुए सैनिकों के वीर नारियों व आश्रितों को कर्नल अनुराग तिवारी के कर करकमलों द्वारा सम्मानित भी किया गया।  

 इस कार्यक्रम के दौरान कर्नल अनुराग तिवारी ने 90 एवं 93 यूपी बटालियन एनo सीo सीo कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कारगिल युद्ध में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ ही वहां उपस्थित वीर नारियों एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों के प्रति भी अपना सम्मान व्यक्त किया। 

  इस मौके पर दोनों बटालियन के पांच जेसीओ 10 एनसीओ एवं 150 एनoसीoसीo कैडेट्स एवं सनबीन स्कूल के प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को मनाने का मुख्य उद्देश्य वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को नमन करना एवं वीर नारियों के सम्मान के प्रति जागरूक करना है।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap