Sat, 13 Jun 2026 05:34 PM

बांसडीह में हुई हत्या के बाद सेवानिवृत सैनिक की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश यादव के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने 20 जुलाई को बांसडीह में हुई हत्या के बाद आदित्य होटल एवं मैरिज हॉल के मालिक भूतपूर्व सैनिक कन्हैया कुमार यादव को पुलिस द्वारा परेशान करने और सैनिक की सुरक्षा को लेकर जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी को सोपा। सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कन्हैया कुमार यादव के परिवार से मिला। परिजनों से मिलकर वस्तु स्थिति को समझने के बाद जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी को दिया गया। इसमें कन्हैया कुमार यादव की सुरक्षा की मांग की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap