Tranding
Sun, 31 May 2026 08:55 PM
धार्मिक / Jul 17, 2024

मियां साहब स्टेट के शाही जुलूस का अनवारुल हुसैन वेलफेयर सोसायटी ने किया स्वागत इस्तकबाल।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इस्लामी साल के मोहर्रम की दसवीं आशूरा के दिन खूनीपुर चौक पर अनवार हुसैन वेलफेयर सोसायटी के सदर अशफाक हुसैन मेकरानी ने इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन सैय्यद अदनान फर्रुख अली शाह मिया साहब के बेटे सैय्यद अयान अली शाह का इस्तकबाल खैरमकदम किया मेकरानी ने कहा की खूनीपुर चौक पर स्वागत मंच के माध्यम से स्टेट के जुलूस के साथ साथ सहर से निकले सभी जुलूस के मोतवल्ली हजरात का इस्तकबाल स्वागत करते हुए इस्लामी साल की मुबारकबाद पेश किया गया और मंच से अमनो अमान भाईचारा कायम रखते हुए जुलूस ए मुहर्रम मनाने की अपील की गई।

इस मौके पर ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद रजा लड्डन खान, मेराज हुसैन, नबी हुसैन, मोहम्मद मुक्ताद्दिर,मोहम्मद आकिब, शादान हुसैन, अशहर हुसैन, आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap