Tranding
Fri, 05 Jun 2026 01:43 PM
धार्मिक / Jun 15, 2024

ईद-उल-अज़हा की नमाज का समय तय।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

ईद-उल-अज़हा की नमाज़ सोमवार 17 जून को सुबह 5:30 से 10:30 बजे तक शहर की सभी ईदगाह व मस्जिदों मे अदा की जाएगी। नमाज़ को लेकर ईदगाह व मस्जिदों में तैयारियां जारी है। ईदगाह व मस्जिदों में अदा की जाने वाली ईद-उल-अजहा नमाज़ का समय तय हो गया है।

मुफ्ती-ए-शहर अख़्तर हुसैन मन्नानी ने बताया कि ईदगाह में ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा करना पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम व आपके सहाबा किराम की सुन्नत है, इसलिए कोशिश रहे कि ईद-उल-अज़हा की नमाज़ ईदगाह में ही अदा करें। ईदगाह ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के लिए खास है।

अमनो अमान से मनाएं त्योहार - मौलाना दानिश 

मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर के शिक्षक मौलाना दानिश रज़ा अशरफी, हाफिज सैफ अली व हाफिज अशरफ रज़ा ने अवाम से अपील की है कि ईद-उल-अजहा त्योहार अमनो अमान व उत्साह के साथ मनाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुर्बानी स्थलों के चारों तरफ पर्दा लगाकर कुर्बानी करें। अपशिष्ट पदार्थ, खून व हड्डी वगैरा इधर-उधर न फेंके बल्कि गड्ढे में दफ़न कर दें। प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर न ही कुर्बानी की फोटो डालें और न ही वीडियो। त्योहार में गरीबों का खास ख्याल रखें। कुर्बानी 17, 18 व 19 जून यानी तीन दिन तक ही होगी।

गोरखपुर : 1445 हिजरी/2024 : ईदगाह व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज़ का समय (सुबह)

1. मस्जिद सुप्पन ख़ां खूनीपुर निकट कुरैशिया स्कूल, बेनीगंज ईदगाह रोड मस्जिद - 5:30 बजे

2. चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, मस्जिद मुसम्मात नसीबन बीबी (कादरिया मस्जिद) नखास चौक निकट कोतवाली - 5:45 बजे

3. सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार, मोती जामा मस्जिद अमरुतानी बाग रसूलपुर, अहले बैत जामा मस्जिद पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, गौसिया जामा मस्जिद लीची बाग जामिया नगर, नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, पीर बाबा की मस्जिद सेंदुली बेंदुली, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो - 6:00 बजे

4. रज़ा मस्जिद जाफरा बाज़ार, नूरानी जामा मस्जिद कामरेड नगर रसूलपुर, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह, फ़िरदौस जामा मस्जिद गेहूंआ सागर - 6:15 बजे

5. बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, मस्जिद जलील शाह खूनीपुर निकट छोटा जब्ह खाना, मस्जिद फैजाने इश्के रसूल शहीद अब्दुल्लाह नगर, फहीम जामा मस्जिद इस्लामिया नगर रसूलपुर, बेलाल जामा मस्जिद दरिया चक भट्टा रसूलपुर, अशरफी जामा मस्जिद हुमायूंपुर उत्तरी, मस्जिद जोहरा मौलवी चक बड़गो, जामा मस्जिद जाहिदाबाद, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर - 6:30 बजे

6. नूर जामा मस्जिद चिलमापुर, हुसैन जामा मस्जिद नथमलपुर जामिया नगर, बेलाली मस्जिद खूनीपुर, अक्सा मस्जिद शाहिदाबाद हुमायूंपुर उत्तरी, मकबरे वाली मस्जिद बनकटीचक, मस्जिद मियां साहब जुबली फार्म नंदानगर - 6:45 बजे 

7. ईदगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल, मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर, मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाज़ार, फ़िरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग गोरखनाथ, हज्जिन बीबी की जामा मस्जिद धर्मशाला बाजार, दरोगा साहब मस्जिद सिद्दीकी कटरा अफगान हाता, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, मस्जिद जामे नूर बहादुर शाह जफर कॉलोनी बहरामपुर, नूरानी मस्जिद हुमायूंपुर उत्तरी तरंग क्रासिंग, ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर - 7:00 बजे

8. ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कॉलेज‌ के सामने, जामा मस्जिद रसूलपुर, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, मस्जिद शेख झाऊं साहबगंज, जामा मस्जिद उर्दू बाजार - 7:30 बजे

9. तामीरूल मसाजिद सूरजकुंड कॉलोनी, मस्जिद उंचवा - 8:00 बजे

10. ईदगाह बेनीगंज - 8:30 बजे

11. सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार - 8:45 बजे

12. शाही मस्जिद बसंतपुर सराय - 10:00 बजे

13. सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर - 10:30 बजे

----------------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap