Tranding
Thu, 30 Apr 2026 02:02 PM

नर्सिंग छात्र ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या,वर्षों से था डिप्रेशन में,प्राथमिक हुई दर्ज l

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बेलबाग बंगाली कॉलोनी,वार्ड नंबर 22 का एक युवक, प्रकाश कुमार जो दो वर्षों से डिप्रेशन में था,फंदे से लटक कर अपनीआत्महत्या कर ली,घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम कराने हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है । नगर थाना अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,मुफासिल थाना क्षेत्र के पश्चिम कर कर करगहिया हजारी कैंपस वार्ड नंबर 2 निवासी,प्रेममंडल के पुत्र,प्रकाश कुमार,उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है,परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी l मृतक के बहनोई,विकास कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक को पढ़ाई करने के लिए मध्य प्रदेश के कॉलेज में नामांकन कराया गया था,मगर वहां वह नहीं पढ़ सका,बीमार रहता था,कुछ दिन पहले घर आया हुआ था,2 साल से उसका इलाज चल रहा था,अचानक रात को सब कोई खाना खाकर सो गया,वह भी खाना ख़ाकर अपने कमरे में सोने चला गया,मगर सुबह 9:00बजे देखा गया तो वह रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया l

Karunakar Ram Tripathi
59

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap