Tranding
Sun, 26 Apr 2026 07:19 PM

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान।

नौशाद आलम

मधेपुरा, बिहार।

फुलौत सहित विभिन्न जगहों पर इन दिनों भीषण गर्मी के साथ ही बिजली की समस्या उत्पन्न हो गया है बिजली की बराबर कटौती ने तो लोगों का और भी जीना दुर्लभ कर दिया है जिस कारण लोग सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के प्रति विभिन्न टीका टिपण्णी से विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे लोगों का कहना है की इस भीषण गर्मी के भी बावजूद लगातार बिजली गुल रहती है। यह समस्या प्रतिदिन बनी रहती है समस्या की ओर देखने वाला कोई नहीं है इस बाबत मुखिया बबलू ऋषिदेव ने बताया की फुलौत पूर्वी पंचायत ही नहीं बल्कि पूरे फुलौत में बिल सही समय पर लेने के लिए आ जाते हैं अगर बिल नहीं दे पाते हैं तो उसका बिजली काट दिया जाता है इस भीषण जानलेवा गर्मी में पंखा ही एक मात्र सहारा है जो बिजली के आंख मिचौली के कारण लोगों का जीना दुर्लभ कर दिया है जबकि बिजली बिल समय पर भुगतान कर दिया जाता है। इस ओर बिजली विभाग के अधिकारी हैं तो इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा लोगों का जीना मुहाल हो जायेगा।

Karunakar Ram Tripathi
78

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap