Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:13 PM

मतदान कर्मियों की समस्याओं के समाधान की माँग परिषद ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्मिक से की-राजा भरत अवस्थी

हफीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्मिक से मतदान कर्मियों की समस्याओं के निराकरण की माँग की।परिषद अध्यक्ष अवस्थी ने बताया कि मतदान हेतु लगाए गए कर्मियों जो अस्वस्थ है,उनके माता ,पिता व परिवार के सदस्य की गंभीर बीमारी, पति-पत्नी दोनों में से एक की चुनाव ड्यूटी,महिला कर्मियों की स्वास्थ समस्याओं को देखते हुए उनकी निर्वाचन ड्यूटी निरस्त की जाए। गल्ला मंडी में चुनाव की तैयारी में लगे कर्मियों को ठण्डे पानी की व्यवस्था की जाए।मतदान कर्मियों को बस से ही रवाना किया जाए,मतदान स्थल पर समुचित व्यवस्था स्वास्थ हेल्प डेस्क व ठहरने,खाने-पीने का विशेष इन्तज़ाम कराया जाए।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap