Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:22 PM

सुप्रीम कोर्ट के ईवीएम पर आये फैसले की तरह इलेक्ट्रोरल बॉन्ड पर आए फैसले का भी जिक्र करें पीएम : कॉंग्रेस

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया ।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि बिहार के अररिया, मुंगेर में प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईवीएम पर आए फैसले की चर्चा कर कॉंग्रेस,राजद सहित इंडिया गठबंधन पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्ट्रोरल बॉन्ड स्कैम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आला अधिकारियों को फटकार लगाते हुए इससे भाजपा को प्राप्त हुए हज़ारों करोड़ चंदा को सार्वजानिक होने पर प्रधानमंत्री इस विश्व के सबसे बड़े घोटाला पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? देश की जनमानस उनसे जानना चाहती है।उन्होंने कहा कि दिन-रात चुनावी सभाओं में नानवेज की चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री देश को यह भी बताए कि बीफ कंपनी से भाजपा ने कितने सौ करोड़ चंदा लिये. कोरोना महामारी में कोविड शील्ड जैसे वैक्सीन बनाने वाले कंपनी से भाजपा ने एक दिन में सबसे ज्यादा चंदा 518 करोड़ चंदा लिया इसकी भी चर्चा करे।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रोरल बॉन्ड स्कैम मामले में देश की 140 करोड़ जनता को ऐतिहासिक फैसला देकर बताया कि देश के एक- एक व्यक्ति को सूचना के अधिकार के तहत यह जानने का हक है कि किस पार्टी को कितना चंदा किस श्रोत से मिला है।उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि आज ईवीएम पर आए फैसले की चर्चा के साथ-साथ इलेक्ट्रोरल बॉन्ड पर आये ऐतिहासिक फैसला, सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग कर जनता को अपनी कठिनाइयों को बताने, सैकड़ों अधिवक्ताओं द्वारा सामुहिक हस्ताक्षर कर न्यायापालिका की निष्पक्ष, स्वच्छ,आदि बिंदुओं पर आवेदन आदि सभी बिंदुओं पर बोले।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चंदा में पारदर्शिता की बातें कर राजनीतिक पार्टियों को इलेक्ट्रोरल बॉन्ड से चंदा की पद्धति की शुरुआत की तथा इसे सूचना के अधिकार से मुक्त यानी इसकी गोपनीयता की जानकारी किसी को नहीं देना है, परंतु सुप्रीम कोर्ट इसमें भारी घोटाला को देखते हुए इलेक्ट्रोरल बॉन्ड को रद्द करने तथा देश के किसी भी नागरिक को इसकी जानकारी देने का अधिकार देकर कीर्तिमान स्थापित किया है अब इसी तरह प्रधानमंत्री केयर योजना के चंदे का भी उजागर होगा ।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap