Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:59 PM
धार्मिक / Apr 21, 2024

भगवान महावीर स्वामी की 6222 वीं जयंती समारोह आयोजित।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

 बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत आने वाले एकमात्र प्राचीनतम शिक्षण संस्थान नेहरू जियाउल इंटर कॉलेज के सभागार में भगवान महावीर स्वामी की 6222वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

कार्य क्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ सरस्वती माता के चित्र व विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक स्वर्गीय सत्यनारायण यादव जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।कार्य क्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ पूर्व शिक्षक जगन्नाथ यादव ने महावीर स्वामी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए पंच सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से शबाना खातून(शिक्षक)विनोद कुमार (प्रबंध समिति अध्यक्ष)रहे। अंत में अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

  कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष विनोद कुमार यादव एवं संचालन प्रमोद कुमार यादव उर्फ मुन्ना भैया ने किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap