Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:05 AM

30 दिवसीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग पाठ्यक्रम का समापन।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया।सशस्त्र सीमा बल के द्वारा जिले के नक्सली प्रभावित इलाका बाराचट्टी में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 30 दिवसीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग पाठ्यक्रम का समापन किया गया यह प्रशिक्षण बीते 20फरवरी.2024 से 20मार्च 2024 तक हाई स्कूल सुलेबट्टा में नियमित रूप से चलाया गया एवं यह प्रशिक्षण नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों के प्रशिक्षुओं को दिया गया है। समापन समारोह में संबोधित करते हुए सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट मो.अशरफ आलम ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल व भारत-भूटान सीमा की ड्यूटी भी करती है | इसके अलावा नागरिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार के कई कार्यक्रमों का संचालन भी कर रही है | जिसमें मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी शामिल था | इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण/युवाओं को वाहन चलाना सिखाना एवं आवश्यक कौशल, सड़क नियमों का ज्ञान और जिम्मेदार ड्राइविंग प्रथाओं से लैस करना है, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और एक सुरक्षित सड़क वातावरण बनाया जा सके। यह प्रशिक्षण लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और नक्सल विचार धारा से प्रभावित होने से रोक कर मुख्य धारा में जोड़ने हेतु सकारात्मक माहौल स्थापित के जुनून को सांझा करना है । इस ट्रेनिंग में कुल 12 प्रशिक्षुओं ने भाग लिए तथा उपकमांडेंट सम्राट दिव्यजीत चंद्रजीत द्वारा सम्मिलित सभी 12 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया इस अवसर पर बाराचट्टी थाना के उप निरीक्षक कुलदीप सिंह,पीएचसी के चिकित्सक डॉ.शेखर सुमन,मजदूर किसान विकास संस्थान गोसाई पेसरा के सचिव रामदेव प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap