Tranding
Fri, 27 Feb 2026 03:40 AM

एसपी आवास के पास एक वृद्ध की संदिग्ध स्थिति में मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,जिला पुलिस कप्तान, डीअमरकेश के आवास के पास रात्रि संदिग्ध अवस्था में एक वृद्ध की मौत हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसीएच चली गई।अज्ञात वृद्धि की शव की पहचान, सोशल मीडिया के माध्यम से हो सकी।मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडवाटोला निवासी, स्वर्गीय रामजनक शर्मा के पुत्र,रमाशंकर शर्मा,उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र,राजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि मेरे पिता सागर पोखरा के पास वाहन बनाने का काम करते थे, प्रतिदिन की भांति रात को दुकान बंद करके घर आते थे, मगर यह घटना कैसे घटी,मृत्यु कैसे हुई,यह अभी पहेली बनी हुई है। शव के पोस्टमार्टम होने के उपरांत ही वस्तुस्थिति सामने आएगी।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap