Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:43 PM

मुख्यमंत्री आवास योजना में अनियमितता की मिल रही शिकायत।

मामला बाराचट्टी के बीबीपेसरा पंचायत की।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ गरीब परिवारों के बजाय संपन्न परिवारों को दिए जाने का मामला सामने आया हैं। मामला जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बीबीपेसरा पंचायत के छौड़ाबांध गांव का है,जहां तीन ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया है जो पूर्व से ही पक्के मकान मौजूद हैं। बताया गया है कि स्थानीय मुखिया ने मनमानी तरीके से इस आवास योजना का लाभ उन्हें दिया हैं। इस मामले में पंचायत के पूर्व मुखिया तुलसी पासवान ने स्थानीय प्रशिक्षु बीडीओ अजीत कुमार को एक लिखित शिकायत की हैं। इसमें कहा गया है कि मुखिया एवं आवास सहायक के द्वारा वैसे लोगों को चयन किया गया हैं, जो हर तरह से परिपूर्ण हैं। आवेदन में बेचनी देवी, शारदा देवी एवं चिंता देवी (सभी छोड़ बांध गांव) का नाम अंकित हैं। उन्होंने उक्त मामले की जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap