Tranding
Mon, 07 Jul 2025 10:43 AM

नगर पंचायत परतावल में टूटी सड़कें और नालियां खोल रहीं भ्रष्टाचार की पोल...

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल में हुए विकास कार्यों का धीरे धीरे पोल खुल रहा है। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के कारनामे से अब जनता ऊब गई है। सूबे की योगी सरकार जहाँ नगरों की विकास के लिए लाखों-करोड़ों रुपये का फण्ड दे रहीं है वहीं अपने पद पर आसीन भ्रष्ट अधिकारी मलाई समझ कर लाखों का गबन कर रहें हैं। ठीक यही हुआ है नव निर्मित नगर पंचायत परतावल में यहाँ सड़क कम और उसमे गड्ढे ज्यादा हैं साहब। अगर बच कर नहीं चलेंगे तो परतावल सीएचसी इलाज कराने जरुर चले जायेंगे। हो सके तो देव दर्शन भी हो जायें।

भ्रष्टाचारियों ने पता नहीं किस आँख से देख कर इस सड़क को पास किया होगा। जिसमे घटिया किस्म के मटेरियल का उपयोग हुआ है। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नं० 12, शाहिद भगत सिंह नगर में अजमेरी गली में हुए इंटरलॉकिंग और बीच मे हुए नाली निर्माण महीने भर के अंदर उखड़ना और टूटना शुरू हो गया। अब हालत ये है कि सड़क गड्ढे में परिवर्तित हो गया है। आये दिन नगरवासी उसमे गिर कर घर पर बैठ कर मरहम-पट्टी करवा रहें हैं। अपने छतिग्रस्त हुए वाहन को बनवा कर भगवान को धन्यवाद ज्ञापित कर रहें हैं की आज आपने बचा लिया।

लेकिन जनता के हितैषी होने का नाटक करने वाले जनप्रतिनिधि और साफ एवं ईमानदार बने भ्रष्ट अधिकारियों को कोई ख़बर नहीं है। क्योंकि वे तो अपना ड्यूटी कर चुकें हैं और मलाई खाकर पचा भी चुकें होंगें। अगर ऐसा नहीं तो लाखों के निर्माण से बने सड़क और नाली पर उनकी नज़र जरूर जाती। अधिकारी ऐसे सोये हैं जैसे लगता हैं उन पर किसी देवता का हाथ हो और उनके हर करतूतों पर कोई पर्दा डाल देता हो। लेकिन वे ये भूल जातें हैं कि ये जन तंत्र यहाँ अर्श से फर्श पर आने में कोई समय नहीं लगता।

वैसे समस्या से नाराज नगरवासी जिलाधिकारी से समस्या से निजात के लिए गुहार लगा रहें हैं।

आज भी एक व्यक्ति टूटी नाली के गड्ढे में गिर गया। गनीमत थी कि उसे अस्पताल नही जाना पड़ा।

नगरवासियों का कहना है कि अगर सही से नगर पंचायत परतावल में हुए इंटरलॉकिंग विकास कार्यों की जाँच हो जाये तो ठेकेदार के साथ साथ अधिकारी भी नपेंगे।

फिलहाल नगर पंचायत के ईओ से इस विषय पर जानकारी लेने का प्रयास हुआ तो फ़ोन नहीं उठा।

अब देखना ये है कि ख़बर प्रकाशित होने के बाद क्या बदहाल सड़क की व्यवस्था ठीक होती है या राम राज्य में राम भरोशे रहती है।

Karunakar Ram Tripathi
58

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap