Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:11 PM

सिंहा मल्टी हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर खड़ा हुआ हंगामा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,उत्तरवारी पोखरा पर के पास सिंहा मल्टी हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत होने पर जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया, मरीज के परिजनों ने रोगी की मृत्यु पर डॉक्टर पर कई इल्जाम लगाए हैं।मरीज के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर और उनके क्लीनिक पर रहने वाले कंपाउंडर,नर्स स्टाफ ने ऑपरेशन के लिए पैसा ले लिया,ऑपरेशन में डॉक्टर के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण रोगी की मृत्यु हो गई।रोगी की मृत्यु उपरांत रोगी के परिजनों ने जमकर बवाल काटा,साथ ही रोगी की मृत्यु पर मुआवजा की मांग करने लगे,समाचार लिखे जाने तक रोगी के परिजन,डॉक्टर नर्स,स्टाफ में काफी नोकझोंक हुआ,इसके बाद ही मामला शांत हुआ,आपसी लेनदेन करके मामला को शांत कराया गया।इस तरह की घटना पूरे शहरी क्षेत्र के हॉस्पिटलों में प्रतिदिन घट रहा है,मगर अस्पताल प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बना रहता है।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap