Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:46 PM

क्रिसमस पर्व को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभु यीशु मसीह की आराधना प्रत्येक रविवार व सप्ताह के मध्य में भी उपवास प्रार्थनाओं के रूप में होती है। दिसम्बर माह में पूरे महीने को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है और शहर के सभी चर्चा में अलग-अलग दिनों में क्रिसमस कार्यक्रमों एवं कैन्डिल लाईट सर्विस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही कैरल्स (भजन-गीत गाने वालों की टोली) अपने-अपने चर्च के सदस्यों के घरों में जाकर 15 दिसम्बर से लेकर 24 दिसम्बर तक सांय 05:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की बधाई देते हैं और 25 दिसम्बर को सुबह प्रत्येक चर्चों में आराधना सभा का आयोजन किया जाता है। साथ ही 20 दिसम्बर को मोतीझील तुलसी उपवन से क्रिसमस शान्ति रैली, कानपुर शहर के सभी चर्चों में हम सब शान्ति के साथ क्रिसमस पर्व को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में आने वाले चर्चों की सुरक्षा की मांग करते हैं। ताकि प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस पर्व को मनाने में कोई व्यवधान न हो। साथ ही आपसे अनुरोध करते हैं कि कैरल्स पार्टी जब चर्च के सदस्यों के घरों में बधाई देने जाते हैं तो उन्हें रोका न जाये। प्रतिनिधिमण्डल में पादरी संजय आलविन (अध्यक्ष), पादरी जितेन्द्र सिंह (महासचिव), फादर दीपक डिसूजा, पादरी ए०बी० सिंह, पादरी अनिल गिलबर्ट, पादरी विल्सन विक्टर, पादरी सैमसन मसीह, पादरी पप्पू यादव, पादरी हनन्या पानी, पादरी संजय राज सिंह, पादरी विजय गुप्ता, पादरी राकेश मैसी, पादरी हरी सिंह, पादरी पारसनाथ, पादरी सैमुअल कुमार, पादरी राज कुमार, पादरी डी०के० सागर, भाई नोयल जार्ज, पादरी रवीन्द्र सिंह, पादरी सैम मसीह, पादरी इन्द्र कुमार दास, पादरी प्रदीप राव एवं शहर के विभिन्न चर्चों के पादरी व अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap