Tranding
Fri, 27 Feb 2026 04:10 PM
राजनीति / Dec 06, 2023

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कॉलेजो में दस्तक देकर फॉर्म भरवाएगी- हाजी फजल महमूद

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के निर्माण दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यसमिति पदाधिकारियों विधानसभा अध्यक्षों प्रकोष्ठों के अध्यक्षों वार्ड अध्यक्षों की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में बैठक आरंभ हुई बैठक का संचालन महानगर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान को लिखकर सबको न्याय और अधिकार सुरक्षित कर लोकतंत्र की मजबूती को महत्व दिया है !सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे बताया कि युवा पीढ़ी को संस्कारित शिक्षा में महत्व देकर आगे बढ़ना होगा ताकि देश का युवा विश्व में अपनी प्रतिभा से आगे बढ़कर भारत का नाम रोशन कर सके अपने आगे कहा कि सपा ने मतदाता जोडो अभियान में काफी सफलता प्राप्त की है अब 9 दिसंबर तक विद्यालयों में 18 वर्ष के युवाओं को ऑनलाइन मतदाता बनाने का अभियान चलाया जाएगा

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद पार्टी के वरिष्ठ नेता के के शुक्ला महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू परमवीर सिंह गंभीर आनंद शुक्ला सत्यनारायण गहरवार हाजी एहसान खान नंदलाल जायसवाल सुलेखा यादव पार्षद राकेश निषाद अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अहमद मंसूरी जसवेंद्र प्रताप निषाद शरद पांडे , इत्यादि लोग रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap