Tranding
Fri, 29 May 2026 04:36 AM

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया छठ पर्व सम्पन्न।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में स्थित शिवमन्दिर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आस्था के पावन पर्व छठ पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जला व्रती महिलाओं ने व्रत को किया सम्पन्न।

आस्था के इस पावन पर्व की शुरुआत बिहार से हुई हैं।

अब उत्तर प्रदेश में भी यह त्यौहार बहुत प्रचलित हो गया हैं।

नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाता है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। छठ का पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। महिलाओं द्वारा छठ का व्रत संतान की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है। आखिरी दिन सूर्योदय कब होगा और उगते सूर्य को किस मुहूर्त में अर्घ्य दें आइए जानते हैं....

छठ पर्व के आखिरी दिन यानि 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन 06 बजकर 47 मिनट पर सूर्योदय होगा। इस समय व्रती विधि-विधान से पूजा के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

बता दें कि पटना में सूर्योदय का समय है सुबह 06:09 बजे पर, दिल्ली में सूर्योदय का समय 06:47 बजे पर है। वहीं मुंबई में सूर्योदय का समय 06:48 बजे है। भागलपुर में सूर्योदय का समय 06:02 बजे, वाराणसी में सूर्योदय का समय 06:18 बजे है। वहीं धनबाद में सूर्योदय का समय है 06:01 बजे। कोलकाता में सूर्योदय का समय 05:52 बजे है।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap