Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:16 PM
व्यापार / Nov 10, 2023

न्यू दिल्ली जूस एंड शेक प्रतिष्ठान का हुआ शानदार उद्घाटन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के द्वारा देवी चौक के पास एक भव्य प्रतिष्ठान का शानदार तरीके से रंगारंग कार्यक्रम के दौरान शुरुआत की गई, जिसका नाम न्यू दिल्ली जूस और शेक की दुकान के नाम से प्रचलित है।इसका उद्घाटन स्थानीय पूर्व पार्षद, निहालअहमद ने किया,साथ में स्थानीय मस्जिद के इमाम, मौलाना महबूब आलम नॉमिनी भी रहे।

इसके व्यवस्थापक,परवेज आलम व शकीला बानो ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दुकान के मालिक,परवेज आलम ने संवाददाता को बताया कि हमारे इस प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के फलों के जूस,शेक कम दाम में उपलब्ध हैं,जोआसानी से यहां के आम जनता,छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं,युवक,युवतियां इस को पीकर संतुष्ट हो जाएंगे।

देश के बड़े-बड़े शहरों, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, दिल्ली,कोलकाता,मुंबई, मद्रास जैसे बड़े शहरों में सभी चौक चौराहों पर बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों के रूप में स्थापित हैं वहां के निवासी बड़ी सुलभता के साथ,सड़क पर खड़ा होकर विभिन्न प्रकार के जूस,शेक, पेय पदार्थ पीकर प्यास को बुझाते हैं,विशेष कर,गर्मी के दिनों में तो काफी मजा लेते हैं। इसी को देखते हुए इस बेतिया शहर में भी इस तरह का दुकान खोले गए हैं,जो नगर वासियों के लिए एक अच्छी शुरुआत है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap