दीपावली पर मिट्टी के दीयों का उपयोग कर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें।
मोहम्मद आजम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका एवं गोरखपुर रत्न से सम्मानित डॉ अनिता अग्रवाल ने महानगरवासियों से अपील किया है कि वे पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाएं। बाजार से मिट्टी के दीए की खरीददारी करें। दीपावली पर मिट्टी के दीयों का उपयोग करने से लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय कारीगरों को रोजगार भी मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण भी होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी मिट्टी के दीये की पहचान बरकरार रखने वाले कुम्भकारों को पूरे साल त्योहार का इंतजार रहता है। दीया और बाती का दीपावली पर मिलन होने से उनके घरों में भी दीवाली आएगी। उन्होंने कहा कि कम खर्च और पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी के दीये क्षतिग्रस्त होने के बाद भी मिट्टी में ही मिल जाते हैं जबकि चाइनीज लडिय़ां और दीये सिंगल यूज प्लास्टिक बन कर हमारे लिए नुकसानदायक बन जाते हैं।