Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:50 AM
शिक्षा / Nov 05, 2023

पुरस्कार,प्रमाण पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर के प्रमुख उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल इमामबाडा में पुरस्कार व प्रशंसनीय प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें इस्लामी प्रश्नोत्तरी में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार एंव प्रशसनीय प्रमाण पत्र से प्रेरित किया गया। सौ छात्र एवं छात्राओं में से आठ छात्र सैफुल्लाह,सोमैया प्रवीण, फैसल इमाम,शोऐबआलम, शाइस्ता परवीन,सालेह बेगम, शमा फिदौस और सानिया शमीम को अनुदित कुरान और प्रमाण पत्र दिया गया,बाकी छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र और पदक (मेडल) दिया गया।अल-फलाह स्कूल के दो शिक्षक मौलाना नेयाजअहमद कासमी,मौलाना कौसर अली कासमी बेहतरीन शैक्षणिक सेवा प्रदान करने पर सम्मानित किए गए।

इस इस्लामी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एक सनातनी लडकी ने भी भाग लिया था, जिसे प्रमाण पत्र सहित पुरस्कृत किया गया।इस अवसर परअभिभावक भी उपस्थित थे।अतिथियों में डॉक्टरआलमगीर,के पी हाई स्कूल डाक बंगला रोड के प्रधानाचार्य सफदर हुसैन, नेसार अहमद,सेवानिवृत्त आमना उर्दू हाई स्कूल, प्रोफेसर मोहसिनआलम उल्लेखनीय हैं।इसअवसर पर सफदर हुसैन ने महती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एवं आचरण बहुमूल्य चीज है,इस से हमें सुसज्जित होना चाहिए। शिक्षक छात्रों को अंधकार से उजाले की ओर लाते हैं, इर्शादआलम,निदेशक अल-फलाह स्कूल बेतिया ने कहा कि हम सब एक माता-पिता की संतान हैं। हमारा ईश्वर भी एक और धर्म भी एक है।हमें सारे ग्रंथों को पढना चाहिए,उन पर ईमान के बिना हम मुसलमान नहीं हो सकते।वर्क ,अल-फलाह स्कूल बेतिया ने दो सप्ताह पूर्व छात्र एवं छात्राओं केलिए इस्लामी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया था,इस कार्यक्रम में अच्छे स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत और प्रमाण पत्र वितरण करने के लिएआयोजित हुआ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap