Tranding
Sat, 30 May 2026 08:14 AM

बेतिया रेलवे स्टेशन के पास तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम गुमटी से 30 गज की दूरी पर पश्चिम पिलर संख्या 210/2 से सटे दक्षिणी पिलर से लगभग 30 फीट की दूरी पर तालाब में एक तैरता हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना एवं बानूछपर ओ ओ पी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन से सटे तालाब के पानी से तैरते हुए शव को निकाला, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। पोस्टमार्टम उपरांत शव का पहचान करने हेतु रखा गया है।

शव का पहचान होने के बाद ही उनके परिजन को सौंप दिया जाएगा,अगर कोई परिजन नहीं आ पाते हैं तो इस स्थिति में शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।शव की स्थिति को देखने से यह पता चलता है कि किसी ने इस अज्ञात व्यक्ति की हत्या करके रात्रि समय इस इस तालाब में फेंक दिया है,वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वस्तु स्थिति सामने आ पाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap