श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के टिकट को लेकर कशमकश का दौर जारी।
सीएम गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा से मिले हेम सिंह शेखावत व बलराम यादव
जयपुर, राजस्थान।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हेम सिंह शेखावत एवं युवा नेता बलराम यादव सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट की कवायद को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। वहीं बलराम यादव ने श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से स्वयं के लिए टिकट की पुरजोर वकालत की। साथ ही स्वयं द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। यादव ने क्षेत्र में जनसंपर्क सहित पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के संदर्भ में अवगत कराया। इस संदर्भ में हेम सिंह शेखावत व बलराम यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले तथा उन्हें क्षेत्र के हालात से अवगत कराते हुए यादव को टिकट दिए जाने की पुरजोर वकालत की।
इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हेम सिंह शेखावत ने इस संदर्भ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर क्षेत्र की तमाम परिस्थितियों से अवगत कराया। इस दौरान ये बोले कि श्रीमाधोपुर क्षेत्र से यादव को कांग्रेस पार्टी से टिकट दिए जाने के बाद इनकी जीत को सुनिश्चित करना हमारा उत्तरदायित्व है। योग्य पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जितना हमारा टारगेट रहेगा, वहीं वे बोले बलराम यादव क्षेत्र में सर्व समाज के हितार्थ लंबे समय से कार्यरत हैं तथा जनता की समस्याओं को स्वयं की समस्या समझ कर उनका समाधान किए जाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इन्होंने कोरोना काल से लेकर वर्तमान परिस्थितियों में हर समाज का हर स्तर पर सहयोग किया है। इन्हें राजनीति का अनुभव भी है। पूर्व में यह सरपंच सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और क्षेत्र में यादव समाज के वोटों की बहुतता को मध्य नजर रखते हुए भी यह डिजर्विंग कैंडिडेट है।