Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:27 PM
राजनीति / Sep 22, 2023

बिहार में बिछेगा उद्योग का जाल: उद्योग मंत्री

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार में मजदूरों का पलायन रोकने,रोजगार का सृजन करने के लिए उद्योग धंधों का जाल बिछेगा। बियाडा के जमीन का सही ढंग से उद्योग के लिए विकसित किया जाएगा। चनपटिया स्टार्टअप जॉन की तरह सभी जिलों में उद्योग धंधे विकसित किए जाएंगे,इसके लिए व्यापक कार्य योजना बनाई गई है।छोटे-छोटे उद्योगों को विकसित करने के लिए वन जिला वन प्रोडक्ट के तहत उद्यमियों को सरकार 50% अनुदान पर लोन दे रही है। उक्त बातें बिहार सरकार के उद्योग मंत्री,समीर महासेठ ने कही,उन्होंने कहा कि इस जिला मे उद्योगधंधों के विकसित करने की असीम संभावनाएं हैं। यहां बियाडा की सभी जमीनों को उद्यमियों के लिएआवंटित किया जाएगा,।ताकि चंपारण को उद्योग धंधों का हब बनाया जा सके। चीनी उद्योग केअलावे,टैक्सटाइल्स, आदि के उद्योगधंधों को भी डेवलप किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले।कार्यक्रम में पूर्व जिपअध्यक्ष,पार्टी के जिला प्रधान महासचिव,अमर यादव ने अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह देकर उद्योग मंत्री को सम्मानित किया। मौके पर जिलाअध्यक्ष,साहेब हुसैन अंसारी,जिला के मुख्य प्रवक्ता, प्रभु यादव,विवेक चौबे,नीरज तिवारी,सुमित सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उद्योग मंत्री को सम्मानित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap