Tranding
Sun, 31 May 2026 11:46 AM

अमर शहीद जगदेव प्रसाद का मनाया गया 49वां शहादत दिवस।

विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है देश - राम प्रवेश 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया( मगध)।

मगध प्रमंडल के अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माली में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 49वां शहादत दिवस के अवसर पर अमर शहीद जगदेव स्मारक पर पुष्पांजलि के तत्पश्चात शोषित समाज दल के लाल एवं काले झंडे को रामप्रवेश यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोषित समाज दल) ने अपने कर कमल द्वारा झंडोतोलन किया। तत्पचात माली बाजार में एक आम सभा की आयोजन की गई। जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार अर्जक ने की आम सभा को संबोधित करते हुए रामप्रवेश यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शो.स.द.) ने कहा कि आज देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। चारों तरफ लूट, अपहरण, बलात्कारी, महंगाई, बेरोजगारी, जैसे समस्याओं से सारा देश त्राहिमाम है। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार मौन बैठी है जो खेद का विषय है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कपूर ने कहा कि देश के अंदर अनिवार्य शिक्षा, समाज शिक्षा, अंबेडकर साहित्य, प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारियों में पुस्तकालयों में रखवाने की जरूरत है। उक्त मांगों के लिए शहीद जगदेव प्रसाद ने सीना में गोली खाने का काम किया। उनके सपनों को पूरा करने के लिए पुराने नक्शे पर चलकर पुनपुन परियोजना लागू करके इलाके में बेहतरी लाई जा सकती है। इस कार्यक्रम में बृजनंदन सिंह, रामनारायण सिंह, राजेंद्र पासवान, विमल कुमार मित्रा, उमेश चंद्र सिंह, चितरंजन सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, अरविंद सिंह, सुभाष कुमार,पवन कुमार मौर्य ने अपना विचार व्यक्त किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap