Tranding
Fri, 29 May 2026 08:27 PM
धार्मिक / Sep 11, 2023

जेके मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित रासलीला एवं अन्य कार्यक्रमों का मंचन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

शहर में प्रसिद्ध प्राचीन जेके मन्दिर में जन्माष्टमी के अवसर पर कालाकुंज समूह द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आज तीसरे दिन राधा कृष्ण की मनमोहक रासलीला का मंचन किया गया ।कार्यक्रम का श्री गणेश कुमारी काव्या द्वारा गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ । तद्उपरान्त कालाकुंज ग्रुप की बाल कलाकार कुमारी दित्या चौहान और अग्रिका का सिंह ने कृष्ण राधा का वेश बनाकर मनमोहक नृत्य किया जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । तदपश्चात डॉ प्रियंका सिंह ने कृष्ण स्तुति पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया । तदपश्च्यात प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ राखी बाजपाई ने कुमारी वंशिका के साथ नृत्य प्रस्तुति कर समा बांध दी । इसी क्रम में कुमुद सिंह द्वारा भगवान कृष्ण का विराट रूप का मंचन किया जिसका उपस्थित समूह ने स्वागत किया । तदपश्च्यात डॉ राखी बाजपाई और कुमुद सिंह चौहान द्वारा " युगालाष्टकम " पर आकर्षक नृत्य एवं झांकी प्रस्तुति की गई जिसमे उनका साथ कुमारी साक्षी बाजपाई ने दिया । कार्यक्रम के अंत में जब मीनाक्षी गुप्ता तथा समूह द्वारा बहुत ही भव्य मोर नृत्य प्रस्तुति किया गया  तब दर्शक अपनी ताली रोक न सके ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap