Tranding
Fri, 27 Feb 2026 04:32 PM
अपराध / Sep 10, 2023

खैनी के लिए एक युवक ने चचेरे भाई की हत्या की।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शराब के नशे में तो हत्या करते हुए सुना व देखा गया है,मगर खैनी के लिए एक युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी,यह सुनने पर विश्वास नहीं हो रहा है,मगर यह हकीकत है

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृतक का नाम,गुलाब गद्दी है,जिसका उम्र 49 साल बताई गई है,जो गांव में गाय भैंस बेचने खरीदने का काम करता था,यह घटना थाना स्थित,खालवापट्टी गांव की बताई गई है। संवाददाता को आगे जानकारी मिली है कि युवक 5 दिन पहले अपने गांव पहुंचा था,इसी दौरान उसका भाई कलामू गद्दी ने गुलाब से खैनी मांगी,लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया, इसके बाद कलाम ने लाठी से उसपर हमला कर दिया,फिर उसके पेट में पेंचकश घोंप दी। पेट में गंभीर घाव होने से वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया,परिजन आनन फानन में उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराकर,प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया,जहां चार-पांच दिनों तक इलाज चला,मगर बचाया नहीं जा सका।मृतक के पिता,नजीर गद्दी ने संवाददाता को बताया कि लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव जैसे ही गांव में पहुंचा कोहराम मच गया,साथ ही परिजन में मातम छा गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap