Tranding
Sun, 19 Apr 2026 07:10 PM
धार्मिक / Aug 31, 2023

वृक्षों की रक्षा सूत्र बांधकर किया वृक्षाबंधन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पर्यावरण संरक्षण,जलवायु परिवर्तन की रोकथाम एवं पेड़ पौधों के संरक्षण को लेकर रक्षाबंधन के अवसर पर एक संकल्प लिया गया।निरोजा ग्रीन इंडिया फाऊंडेशन,मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सत्याग्रह रिसर्च फाऊंडेशन द्वारा ऐतिहासिक शहीद स्मारक में पेड़ पौधों एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षाबंधन किया गया। इस अवसर डॉ नीरज गुप्ता, डॉ अमानुल हक,वरिष्ठ पत्रकार सह संस्थापक,मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट व सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन,सचिव डॉक्टर एजाजअहमद ने पर्यावरण संरक्षण,जलवायु परिवर्तन की रोकथाम एवं पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षाबंधन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता चैंपियन डॉ नीरज गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है,अगर पर्यावरण की की सुरक्षा जरूरी है,डॉ अमानुल हक ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्यावरण संरक्षण,जलवायु परिवर्तन की रोकथाम एवं पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ, माता-पिता को अपने बच्चों को भी इसकी जानकारी देनी आवश्यक है। डॉ एजाजअहमद ने कहा कि पेड़ पौधों के साथ-साथ हमें प्लास्टिक का भी बहिष्कार करना पड़ेगा। प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर पौधारोपण एवं पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागृत किया जाता है। नई पीढ़ी को जलवायु परिवर्तन की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृत करना हम सभी का प्रम कर्तव्य है।इस अभियान के माध्यम से आने वाले दिनो मे नई पीढ़ी के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap