Tranding
Fri, 29 May 2026 07:55 PM

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद पर उतरने पर कांग्रेस नेता ने जाहिर की प्रसन्नता।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि सह पूर्व गया जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा चांद के दक्षिणी भाग पर चंद्रयान-3 को सफलता पूर्वक उतारे जाने पर पूरे देश को बधाई दी है और कहा है कि पूरे विश्व की नजर इस पर टिकी हुई है विश्व का चौथा देश चांद पर लैंडर उतारने वाला भारत देश बन गया है और दक्षिण ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला प्रथम देश बन गया है। उन्होंने इसरो के तमाम वैज्ञानिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शिता का परिणाम है जो आज सफल हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेरा कनिष्क बेटा अमित कुमार सीनियर साइंटिस्ट इसरो बंगलौर में विगत10 वर्षों से कार्यरत है। गौरतलब है किआज़ भारत के इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी भाग पर सफलता पूर्वक चंद्रयान 3 को 23अगस्त समय 6.4 मिनट संध्या को उतार दिया है। यह देश के लिए गौरव पल है।पूरे विश्व की नजर इस पर टिकी हैं।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap