Tranding
Sun, 31 May 2026 01:18 PM

चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोल चौराहा आजाद वाटिका में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया 

विधायक ने बताया कि माल्यार्पण के दौरान भारत को आजाद कराने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी उन्हीं महान स्वतंत्रता सेनानियों में एक नाम चंद्रशेखर आजाद का है। आजाद कहते थे दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे हम आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे।

विधायक ने बताया कि आज देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन है यह एक ऐसे युवा क्रांतिकारी थे जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी उन्होंने ठान लिया था कि वह कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे और अंग्रेजों की गुलामी की हुकूमत से खुद को आखिरी सांस तक आजाद रखा उन्होंने बेहद कम उम्र में ही अपनी जिंदगी को देश के नाम कर दिया था।

माल्यार्पण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, निन्ही पांडेय,दिलीप सिंह बागी, कमलेश कुमार वर्मा, अनिल तिवारी, सुनील कुशवाहा, राजीव अग्निहोत्री, शिवम मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे !

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap