Tranding
Sat, 30 May 2026 06:37 AM

संविधान का सम्मान एवं सुरक्षा के लिए किया जाए काम :आलोक

बामसेफ का जिला समिति की बैठक संपन्न।

 रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

शहर के घुघरीटांड़ मुहल्ला स्थित अशोक आवास में बामसेफ की जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष अजय विद्यार्थी की अध्यक्षता में संपन्न की गई। इस अवसर पर बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि भारतीय संविधान का सम्मान ,सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु अधिक से अधिक पीएसए कमेटी बनाने ,संविधान प्रबोधक का प्रशिक्षण देने तथा मूल निवासी पत्रिका का प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को बामसेफ की सदस्यता भी प्रदान की ।वही नगर निगम क्षेत्र में बामसेफ कमेटी का गठन भी किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार को अध्यक्ष ,महेंद्र यादव को महासचिव तथा इंद्रदेव भारती को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि आगामी 26 जुलाई 2023 को उपकार होटल में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।इस मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में प्रदेश महासचिव सुरेश प्रसाद, परशुराम मांझी, मूलनिवासी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव आदित्य प्रधान, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव सुरेंद्र कुमार, पावर विंग के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार, उपेंद्र कुमार के अलावे ईश्वर चौधरी, संतोष कुमार, दीपक कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap