Tranding
Sat, 30 May 2026 08:41 AM
शिक्षा / Jul 10, 2023

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने की बैठक।

समस्त जनपदों में मोटर साइकिल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर नगर निगम मोतीझील, संघ कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्र के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। विदित हो कि मोर्चा द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया है।जिसके अंतर्गत आज बैठक में निश्चित किया गया समस्त विभाग के कर्मचारी लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में 11 जुलाई को 3 बजे एकत्रित होकर चुन्नी गंज बस अड्डे तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें भारी से भारी संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनावे।मुख्य रूप से पूर्व प्रेषित 7 सूत्रीय मांग पत्र स्थानांतरण नीति को लेकर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मंडल संयोजक अरविंद कुमार कुरील, राजेंद्र पटेल, सुरेंद्र सिंह सेंगर, विनोद कुमार लाला, साकिर खान, देवीदीन भाऊ, मुन्ना हजारिया, नरेंद्र खन्ना, नीलू निगम, संजय हजारिया, आरती गौतम, के. पी. सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा, मुन्ना पहलवान, रवि सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap