Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:57 PM
अपराध / Jul 09, 2023

नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का मामला डीआईजी तक पहुंचा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के छावनी निवासी,स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत कर्मी, मुर्तुजा हुसैन व उनके परिजन के साथ कतिपय तत्वों ने मारपीट की थी,इस मामले में कालीबा ओपी में जेबा प्रवीण ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी,जिसमें इरशादअली समेत 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना 18 जनवरी 2023 को घटी थी,जेबा के फर्द बयान के आधार पर 3 फरवरी को प्राथमिकी प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में अनुसंधानकर्ता जमादार जग्ग चौधरी को बनाया गया,वह अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर रहे हैं, शायद ऐसा लगता है कि वह अभियुक्तों से मिल गए हैं,और राशि की उगाही करके उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है,और उन लोगों से जान पर खतरा महसूस कर रहे हैं कि कभी भी,किसी समय,कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं,इस संबंध में, सेवानिवृत्त कर्मी ने चंपारण क्षेत्र के डीआईजी,जयंतकांत से मुलाकात कर शिकायत दर्ज की है,शिकायत सुनने के बाद डीआईजी ने संबंधित थाना प्रभारी,दुश्वंत्य कुमार को अभियुक्तों को पकड़ने की निर्देश दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap