Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:50 PM

सिंचाई विभाग द्वारा चौड़ी करायी जा रही सड़क का जिलाधिकारी ने भ्रमण किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी द्वारा अटल घाट के समीप गंगा बैराज की ओर जाने वाले मार्ग का भ्रमण एवं वहां हो रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध रूप से पूर्ण कराये जाने हेतु सिचांई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सड़क के किनारे लगे हुये जाली/ग्रील की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सड़क के किनारे रिफलेक्टीव प्वान्ट लगाये जाने एवं लीनियर एल0ई0डी0 स्ट्रीप लाईट लगाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा निर्मित किये जा रहे मार्ग पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिये गये, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। जिलाधिकारी द्वारा हो रहे निर्माण कार्य को मानसून के प्रभावी होने के पूर्व ही 15 दिवसों में पूर्ण कराये जाने के दिये गये निर्देश।जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण के अगले चरण में कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा गंगा बैराज के समीप निर्माणाधीन बॉटेनिकल गार्डेन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्य हेतु कान्ट्रैक्चुअल लायबिलिटी का परीक्षण कर उसके अनुरूप निर्माणाधीन कन्सट्रक्शन वर्क को पूर्ण कराये जाने हेतु यथावश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये अवशेष एरिया को आम-जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत पार्क के रूप में विकसित किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap