Tranding
Mon, 20 Apr 2026 08:01 PM

सीड ऑफ होप द्वारा कुष्ठ रोग, चर्म रोग एवं नेत्र शिविर का निशुल्क शिविर 23 जून को।

श्रवण कुमार गुप्ता

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर के बशारतपुर में स्थित सीड आफ होप फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले 23 जून 2023 को सुबह में 9:00 बजे से कुष्ठ रोग, चर्म रोग व नेत्र रोग से संबंधित निशुल्क शिविर का आयोजन जीवन वृक्ष फ्री क्लीनिक निकट मिलन लान मैरेज हाउस बशारतपुर पश्चिमी पर लगाया जाएगा।

सीड आफ होप फाऊंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण प्रकाश ने बताया कि उपरोक्त शिविर में निशुल्क सेवाएं जैसे लेप्रोसी द्वारा टेढ़े हुए अंगुलियों का सर्जरी, लेप्रोसी का निशुल्क जांच एवं ड्रेसिंग के साथ-साथ समस्त दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाएंगी उसके साथ साथ चर्म रोग, कुष्ठ रोग एवं आंखों की जांच व दवाई निशुल्क दी जाएंगी।

बताते चलें कि उक्त फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा दीन दुखियों व असहाय लोगों की सेवा समय-समय पर निशुल्क कैंप लगाकर करता रहता है जहां क्षेत्र में ट्रस्ट की उत्कृष्ट कार्यों की चहुँओर प्रशंसा होती रहती है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap