Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:36 AM

महामंडलेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी से आशीर्वाद लेकर चार्ज लेने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विधनू।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर महानगर उत्तर प्रदेश।

    कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार जनपद स्थापना बोर्ड अनुमोदन उपरांत प्रभारी निरीक्षकों के तबादलों में बाबू पुरवा थाना प्रभारी प्रद्युमन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बिधनू बनाया गया जिन्हें तत्काल थाना बिधनू का चार्ज संभालने को कहा गया।

      प्रभारी निरीक्षक प्रद्युमन सिंह द्वारा प्रातः काल पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी मे दर्शन के बाद महामंडलेश्वर कृष्णदास से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रभारी निरीक्षक बिधनू का चार्ज लेने के लिए अपनी आमद कराने पहुंचे क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों ने उन्हें बधाई देकर स्वागत किया गया उपरांत समस्त थाना स्टाफ से रूबरू होकर थाने की जानकारी प्राप्त कर परिचय लिया गया।

  कानपुर नगर के तेजतर्रार निष्पक्ष कार्यवाही करने वाले प्रभारी निरीक्षक प्रद्युमन सिंह जनपद के थाने सचेंडी व बाबूपुरवा के पूर्व प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं दोनों ही थानों पर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के चलते अपराधियों के हौसले पस्त रहे हैं अब बिधनू थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई करने की क्षेत्रीय लोगों में अपेक्षा है। थाना बिधनू में नवागंतुक थाना प्रभारी निरीक्षक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना अपराधियों को उनकी सही जगह भेज कर क्षेत्र में कानून का राज कायम कराना ही पहली प्राथमिकता होगी साथ ही महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाकर उन्हें सुरक्षा प्रधान की जा सकेगी

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap