Tranding
Fri, 29 May 2026 08:51 PM
अपराध / May 14, 2023

स्कूली छात्र की पिटाई के बाद मौत मामले में पुलिस प्रशासन ने किया विद्यालय को सील।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के शेरघाटी प्रखंड मुख्यालय स्थित चेरकी रोड में अवस्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षकों द्वारा 12 वर्षीय छात्र अंकित कुमार के साथ मारपीट किए जाने के बाद हुई मौत मामले में स्थानीय प्रशासन ने उक्त विद्यालय को सील कर दिया है ।मृतक छात्र इसी जिले के डोभी प्रखंड के अंगरा गांव निवासी अजय पासवान का पुत्र है।विदित हो कि शेरघाटी स्थित न्यू इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में बीते 25 दिसंबर को अजय पासवान ने अपने दो बेटों का नामांकन बेहतर शिक्षा के लिए इस विद्यालय में कराया था लेकिन इसका परिणाम विपरीत रहा। विदित है कि घटना के पश्चात मृतक छात्र के परिजनों ने बीते शनिवार को घंटों जीटी रोड बाधित किया था।जिसमें स्थानीय प्रशासन की पहल कदमी व आश्वासन के बाद मामला शांत कराया गया है ।इस मामले में आरोपित शिक्षक समेत अन्य शिक्षक अभी फरार हैं ।इस मामले में आज विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने मृतक छात्र के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया है और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी से मिलकर समुचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ऐसे लोगों में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सौरभ राज ,भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नीतीश रंजन पासवान, उपाध्यक्ष चंदन आजाद ,अर्जक संघ के जिला समिति सदस्य संजय मंडल समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
230

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap