Tranding
Wed, 22 Apr 2026 03:34 AM

दुर्गापुर में गेहूं के खेत में लगी आग 50 बीघा से अधिक खेत जलकर हुआ राख।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

देवीपुर टोला दुर्गापुर में 50 बिगहा से अधिक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर हुआ राख। आज दोपहर में देवीपुर टोला दुर्गापुर के पश्चिमी हिस्से के तरफ अचानक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दो व्यक्ति सिगरेट पीते हुए इधर से गुजरे थे उन्हीं के द्वारा सिगरेट पीकर फेंक दिया गया होगा जिससे गेहूं की खड़ी फसल 50 बीघा से अधिक जलकर राख हो गया किसानों के अरमानों पर आग लगने से पानी फिर गया आग की सूचना प्राप्त होते ही चिलुआताल थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण पहुंच गए आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली अगर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू नहीं पाया होता तो खड़ी गेहूं के फसल के साथ-साथ दुर्गापुर बड़का टोला बरियहवां टोला जलकर खाक हो गया होता समय रहते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचकर आग से नुकसान हुए खेतों का आकलन कर जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे जिससे किसानों को सरकार द्वारा तत्काल मुआवजा मिल सके बरहाल मुआवजा कब और कितना मिलेगा जिन किसानों का खेत जलकर राख हो गया उनका रोते-रोते बुरा हाल हो रहा उनके अरमानों पर पानी फिर गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
64

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap