Tranding
Wed, 22 Apr 2026 03:34 AM

भारत स्काउट्स और गाइड्स,उ.प्र.जनपद- गोरखपुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई समपन्न।

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

भारत स्काउट्स और गाइड्स,उ.प्र.जनपद- गोरखपुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक अयोध्या दास स्काउट कुटीर में समपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्यानंद शर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट के स्थान पर सूरज चंद गौतम को कार्यवाहक जिला संगठन आयुक्त स्काउट नियुक्त किया गया तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड के पद पर बेसिक विभाग की प्रतिमा शुक्ला को नियुक्त किया जाता है।

इसी प्रकार निम्न को संस्था की अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई.....

1- साकेत जी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट तहसील- सहजनवां।

2. डॉ अजय कुमार पाण्डेय सहायक जिला कमिश्नर स्काउट तहसील- सदरपूर्वी।

 3. प्रदीप जी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट तहसील- बांसगांव। 4. अनीता पाण्डेय सहायक जिला कमिश्नर गाइड तहसील-कैम्पियरगंज।

5.सरोज राय सहायक जिला कमिश्नर गाइड तहसील-बांसगांव। 

 6.रीना मसीह सहायक जिला कमिश्नर गाइड तहसील-खजनी।

7.सुनीता सहायक जिला कमिश्नर गाइड तहसील- सहजनवा।

8.पूनम गुप्ता सहायक जिला कमिश्नर गाइड तहसील-सदरपूर्वी

   इस अवसर पर द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा ब्राउंज मेंबर सदस्य के रूप में चयनित होने पर जिला संगठन आयुक्त गाइड इश्रत सिद्दीकी,जिला काउंसलर ओम प्रकाश उपाध्याय को जिला स्काउट कमिश्नर डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी ने उन्हें ब्राउन मेंबर मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सप्तम मंडल गोरखपुर नौशाद अली सिद्दीकी, जिला स्काउट कमिश्नर डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी,जिला सचिव राजेश चंद्र चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष डॉ महेश कुमार सिंह,जिला प्रशिक्षण आयुक्त,अजय कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त गाइड इश्रत सिद्दीकी,ओम प्रकाश उपाध्याय,अजय कुमार गुप्ता बजरंगी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
85

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap