Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:59 PM
शिक्षा / Mar 31, 2023

जिले की चार छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाकर लहराया सफलता का परचम।

वित्तरहित स्कूल की छात्रा ने छठा स्थान लाकर सबों को चौंकाया

 ब्यूरो चीफ़ विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक 2023 का जारी रिजल्ट में जिले से 4 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें दो छात्र व दो छात्राएं शामिल हैं।जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड मोहनपुर के कंचनपुर में स्थित डॉ राम प्यारे सिंह उच्च विद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी ने 480 अंक लाकर टॉप-10 में शामिल हुई है।वह छठा स्थान लाई है। जिले के मोहनपुर प्रखंड के सिमरिया गांव की रहने वाली छात्रा अंजली कुमारी एलआईसी एजेंट सतीश कुमार की बड़ी बेटी है।इधर इसी जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित केदारनाथ उच्च विद्यालय तरवां की छात्रा अर्चना कुमारी ने 477 अंक लाकर नौवां स्थान प्राप्त की है। इसके अलावा जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत अवस्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वसेता के छात्र रहे सूरज कुमार एवं हाजी मो. अहसन अली उच्च विद्यालय जम्हेता के छात्र रवि कुमार ने 476अंक लाकर टॉप-10 में अपना स्थान बनाया है। उक्त दोनों छात्रों ने 10वां स्थान लाकर सूबे का नाम रोशन किया है। इधर टॉप -10 में छात्रा अंजली कुमारी ने वित्त रहित विद्यालय से सूबे में छठा स्थान प्राप्त कर सबको चौंका दी है। वही सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समक्ष चुनौती पेश कर दी है। छात्रा अंजलि ने बतायी कि इस सफलता के पीछे अभिभावक का सहयोग एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन के साथ-साथ अपनी मेहनत से हासिल हुई है। वह आगे नीट की तैयारी करना चाहती है। ज्ञात हो कि सूबे में बीते 1980 के दशक से सैकड़ों विद्यालय वित्त रहित शिक्षा नीति के शिकार बने हैं, जो अब तक की सरकारों के लिए चुनौती बने हैं। ऐसे विद्यालयों के प्रति सरकार की अब भी उदासीन रवैया है ,जो सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है?

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap