Tranding
Mon, 07 Jul 2025 01:28 PM

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ,उपशाखा-कानपुर सदर द्वारा सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ,उपशाखा कानपुर सदर की आम सभा की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार लेखपाल साथियो की समस्या/भुगतान के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किया जाना आवश्यक है लेखपालों की प्रमुख संवर्गीय समस्याएं,जो निम्नलिखित है कानपुर सदर तहसील जनपद कानपुर नगर मुख्यालय पर है और बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि यहाँ लेखपाल साथियो व महिला लेखपाल साथियो हेतु वाशरूम की कोई व्यवस्था नही है जिसे जल्द जल्द कराया जाना आवश्यक है।तहसील में साथियो को पीने के साफ पानी की कोई उचित व्यवस्था नही है जिसे कराया जाना अति आवश्यक है।संस्था सदस्य प्रमोद श्रीवास्तव, पीयूष सिंह व नीतू त्रिपाठी जिनका निलंबन अवधि का वेतन निर्णय उपरांत जल्द से जल्द दिया जाए। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि संस्था सदस्य संध्या का जनवरी 2022 का एक दिन का वेतन आज तक नही दिया गया है व प्रीती दीक्षित का जनवरी 2022 का भी एक दिन का वेतन भुगतान लंबित है व नवम्बर 2022 में दीवाली का बोनस भी नही दिया गया है जिसे अविलम्ब दिलाया जाय। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ,उपशाखा-कानपुर सदर,जनपद कानपुर नगर की कार्यकारिणी व सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 16-03-2023 तक संवर्गीय समस्याओ के समाधान व भुगतान न होने पर दिनांक 17-03-2023 दिन शुक्रवार से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ,उपशाखा-कानपुर सदर द्वारा सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिसका सम्पूर्ण उत्तदायित्व तहसील प्रसाशन कानपुर सदर का होगा। उपरोक्त कार्य बहिष्कार के दौरान का वेतन अर्जित अवकाश व आकस्मिक अवकाश से समायोजित किया जाएगा। पुनः संस्था का आपसे निवेदन है कि उपरोक्त 23 सूत्रीय मांग पत्र को पूर्ण कराने की कृपा करें।संस्था आपकी आभारी रहेगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
52

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap