Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:03 AM

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव पूर्वांचल मनोज गिरी एवं जिला अध्यक्ष कुशीनगर मनोज तिवारी को बनाया गया।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिशन की आवश्यक बैठक का हुआ आयोजन। 

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिये संगठन सभी प्रदेश में पत्रकारों को जागरूक कर संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रहा है - सेराज अहमद कुरैशी 

हाटा, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।  

हाटा डॉक बंग्ले पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की मौजूदगी में आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ।इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कालिका दूबे एवं संचालन गंगासागर शुक्ला ने किया। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी के विचारों का गम्भीरतापूर्वक विश्लेषण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पदोन्नति करते हुए तहसील संरक्षक गण विद्या सागर सिंह व कालिका दूबे को कुशीनगर जिला इकाई का संरक्षक एवं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गिरि को प्रदेश सचिव पूर्वांचल तथा जिला काउंसिल सदस्य मनोज कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष कुशीनगर बनाने की बात उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच रखी। जिस पर सभी लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया। समर्थन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने सभी पदाधिकारियों की घोषणा की। इस घोषणा पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले का स्वागत किया। पत्रकारों ने नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाईयाँ दी। 

नवचयनित पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनाकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। 

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि पत्रकारों की हितों को लेकर संगठन व्यापक तौर पर रणनीति बनाकर संघर्ष के लिए सदैव तत्पर रहने वाला एकमात्र पत्रकार संगठन है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिये संगठन सभी प्रदेश में पत्रकारों को जागरूक कर संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रहा है। 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव पूर्वांचल मनोज कुमार गिरी ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून समेत विभिन्न विषयों पर जल्द ही रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा।नवागत जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मिली इस जिम्मेदारी का पूर्ण तरीके से निर्वहन करूँगा।संगठन की विचारधारा को बढ़ाने और पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार साथियों को इससे जोड़ने के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए सतत संघर्षशील पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस बैठक में संरक्षक विद्यासागर सिंह, संरक्षक बृजेश शुक्ला, नागेंद्र मणि त्रिपाठी, खुर्शीद आलम, बृजभूषण मिश्र, धीरज त्रिपाठी,विनोद श्रीवास्तव, चन्दन श्रीवास्तव, हृदेश शुक्ला, आदर्श दुबे,सीपी त्रिपाठी, सत्यप्रकाश, रंजीत सिंह, श्रीराम कुशवाहा आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap