Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:05 AM

बिहार राब्ता कमिटी पटना का इस जिला में इकाई खोलने की कवायद हुई तेज।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,यतीमखाना बेतिया में, बिहार राब्ता कमिटी,पटना की एकआवश्यक बैठक,सुरैया सहाब,सामाजिक कार्यकर्ता की अध्यक्षता में हुई,इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस जिला में भी इस कमेटी की एक यूनिट कायम की जाए,जिससे समाज के दबे कुचले,वंचित,अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक समुदाय के बेहतरी के लिएअग्रसर हो।बिहार राब्ता कमेटी की बुनियाद डालने वालों में,सैयद हामिद और अमानुल्लाह खान केभाइयों की संयुक्त प्रयास से वर्ष 1995 में अमल में आया।

इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य, समाज के अनभिज्ञ,पसमांदा, कमजोर व पिछड़ा जाति के लोगों में शिक्षा की उन्नति,आर्थिक खुशहाली,स्वास्थ्य की बेहतरी, महिलाओं में शिक्षा के विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा घोषित सरकारी और गैर सरकारी लाभान्वित योजनाओं को अधिक सेअधिक जानकारी देना, अल्पसंख्यक समुदायों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में लाभान्वित योजनाओं को आम लोगों तक इसकी जानकारी देना, योजना के लाभ पाने में कठिनाइयों को दूर करना,अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध कायम कर विभिन्न विषयों पर सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन करके छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना,साथ साथ उससे लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना,इसके अलावासंप्रदायिक सद्भाव बनाने हेतु संयुक्त रूप से प्रयास करना है।

बिहार राबता कमेटी,पटना के जरिए महिलाओं की शिक्षा,गरीब छात्र-छात्राओं को उनकी विभिन्न कोर्सों में नामांकन कराने में उनकी फीस में कमी कराना, आर्थिक सहायता देना,सिविल सेवा परीक्षा में आर्थिक रूप से रूप से कमजोर छात्र/छात्राओं को बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग कराना,महिलाओं को समाज में उनके द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में विकास,सुखद परिवार कीपरिकल्पना,सामाजिक सुधार,स्वास्थ्य व सफाई हेतु जागृत करना,इसके लिए कार्यशाला काआयोजन करना,यतीम छात्र/छात्राओं को उनकी शिक्षा-दीक्षा,पालन पोषण, देखभाल,उच्च शिक्षा से जोड़ना इत्यादि कामों को करने ही इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य है।

बिहार राबता कमेटी,पटना के संरक्षक,डॉक्टरअहमदअब्दुलहई,सैयद शफी मुसहद्दी,ब्रदर अमानुल्लाह खानअध्यक्ष, सलमानअहमद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष,डॉ सैयद फजल रब, सचिव,जनाबअफजल हुसैन, उपसचिव,मोहम्मद साबिर, श्रीमती सबा हसनैन,कोषाध्यक्ष राशिदअहमद हैं।

बिहार राबता कमेटी का इस जिला के इकाई में,जिन सदस्यों को शामिल किया गया है,उनमें, पंकज सिंहसमाजिक कार्यकर्ता,डॉक्टरअमानूलहक(पत्रकार),सुरैया सहाब,सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता, सैयदशहाबुद्दीनअहमद(पत्रकार),अतीकअहमदअख्तर(अधिवक्ता)आलमगीर हुसैन,सामाजिक कार्यकर्ता,प्रो०शमशुल हक, (समाजिक कार्यकर्ता), साजिदशमश(अधिवक्ता), मोहम्मद मुस्तफा,बेलदरी सुलताना खातून हुई हैं।

इस बैठक में बाहर से आए हुए मेहमानों में,शाहिद कमाल, अफजल हुसैन,नजरेआलम, नुरुल होदाअलीग शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap