Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:50 AM
अपराध / Feb 17, 2023

मधेपुरा में भोले बाबा के मंदिर से 80 हजार रुपये चोरी।

ब्यूरो चीफ़ जफर अहमद

मधेपुरा, बिहार।

 बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर स्थित मंदिर में चोरी हो गई! अज्ञात चोरों ने मंदिर से 80 हजार रुपये चुरा लियेl ऐसी जानकारी मिली है कि चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर मंदिर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया! सबसे बड़ी बात यह है कि 18 फरवरी को शिवरात्रि है, बाबा भोले की बारात निकलेगी और मंदिर में इतनी बड़ी चोरी की घटना से सभी मर्माहत हैं!

शिवरात्रि में बाबा भोले नाथ की धूमधाम से शादी होनी है, उनकी भव्य बारात निकालने की तैयारी में मंदिर के पुजारी व स्थानीय प्रशासन लगे हुए थे लेकिन वहीं रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी का ताला काटकर 80 हजार रुपये की चोरी कर ली! चोरी की घटना से जहां पुलिस की नींद उड़ गई है. वहीं मंदिर के पुजारी इस घटना से मर्माहत देखे जा रहे हैं. मंदिर के पुजारी संजीव ठाकुर ने कहा कि कल बाबा पर लगभग 80 हजार रुपये श्रद्धालुओं ने चढ़ाया गया था, इसकी गिनती न्यास समिति के प्रबंधक की देखरेख में की गई थी, बैंक में राशि जमा करनी थी, उससे पहले ही रात में चोरी हो गईl

 इस बाबत पूछे जाने पर मधेपुरा के एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीl

घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पहुंचे एसडीएम और स्थानीय थाना की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे 16 सीसीटीवी कैमरे में मात्र तीन सीसीटीवी कैमरा ही चालू है जिससे तत्काल चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो पा रहा है। हालांकि एसडीएम के आदेश पर सिंहेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं स्थानीय उप प्रमुख मुकेश कुमार ने बाबा के दरबार में हुई चोरी की घटना को निंदनीय बताते हुए जिला प्रशासन से जल्द मामले की खुलासा कर कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि इस मामले को लेकर एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि मंदिर के पश्चिमी भाग के एक खिड़की की ग्रील काट कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस हर बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी पर कार्रवाई होगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap