Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:11 PM

शेरघाटी का कुख्यात अपराधी छोटू गिरफ्तार, पुलिस को थी तलाश

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर की गई छापेमारी में शेरघाटी पुलिस ने बस स्टैंड से हत्या, डकैती, बैंक लूट सहित दर्जनों मामले में फरार चल रहा कुख्यात अपराधी छोटू खां को गिरफ्तार कर लिया है। यह जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल था। एसएसपी को गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी की शेरघाटी बस स्टैंड के पास मीटिंग चल रही है। कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर शेरघाटी थाने को मामले में अवगत कराया गया। एसएसपी से सूचना मिलते ही शेरघाटी पुलिस ने बस स्टैंड में घेराबंदी कर छापेमारी की और अफजलपुर के रहने वाले छोटू खान उर्फ समीम खान उर्फ मुन्ना का पिता रशीद खान उर्फ रासो खान को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अशोक भारती ने बताया कि पुलिस के गिरफ्त में आया छोटू का छंटा हुआ कुख्यात अपराधी है। लूट ,डकैती सहित कई तरह की वारदातों को अंजाम देने में इसका महारत हासिल है। एसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में शामिल सभी पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।

अपराधी से मिली है कई अहम जानकारी:वह बड़े अपराध को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कुछ अहम जानकारी मिली है। इसके साथ वारदातों को अंजाम देने वाले बाहर रह गए हैं अपराधियों को भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।


हीरो बाइक शोरूम के संचालक के भाई को दिनदहाड़े मार दी थी गोली


एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2006 में श्री घाटी के डाकबंगला रोड में मानक सर्विस हीरो बाइक शोरूम के संचालक के बाइक कन्हैया गुप्ता को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावे बिहार झारखंड में कई बैंक लूट में भी शामिल रहा है। पिछले कई सालों से कई स्थानों की पुलिस की तलाश थी। लेकिन वह बच निकलता था। फिलहाल वह बोधगया के हरिहरपुर में चोरी-छिपे रह रहा था। उन्होंने बताया कि यह अपराध कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
187

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap