Tranding
Sun, 08 Nov 2026 12:33 AM
धार्मिक / Feb 24, 2024

नफरत को मोहब्बत पर हावी नहीं होने दिया जाएगा।

शबे बारात पर्व पर मस्जिद दरगाह कब्रिस्तान रोशनी में नहायी और तैयारी भी मुकम्मल।

कल पढ़ा जाएगा फातिहा।

मुल्क में अमानो अमान बना रहे मांगी जाएगी दुआएं।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

शबे बरात व इबादत की रात मनाये जाने को लेकर इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी ने तैयारियां मुकम्मल की है इस संबंध में शहरे गोरखपुर में कब्रिस्तानों मस्जिदों और कमेटी के पदाधिकारी ने निरीक्षण किया जायजा लेने के बाद जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन विद्युत प्रशासन से मांग किया कि विद्युत व्यवस्था बेहतर तो है इससे भी बेहतर व्यवस्था दिया जाए लोकल फास्ट से मुक्ति कराई जाए बेहतर है कि कब्रिस्तान मस्जिदों दरगाहों के आसपास सफाई की समुचित व्यवस्थाओं के साथ ही साथ प्रमुख कब्रिस्तानों व दरगाहों पर पानी के टैंकर की व्यवस्था हो उक्त बातें आज यहां इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद व महासचिव हाजी सोहराब खान ने जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहीं उन्होंने कहा कि शबे बारात अमन शांति का त्यौहार है जहां तक हो सके पटाखों से परहेज करें भरपूर रोशनी से इबादत गाहो को रोशन करें सभी मुस्लिम भाइयों से अमनो अमान के साथ इस त्यौहार को मनाने की अपील करते हैं इस अवसर पर वसीम इकबाल मोहम्मद आदिल अख्तर खान शकील शाही हामिद अंसारी मोहम्मद वसीम महफूज आलम नौशाद खान एडवोकेट मोहम्मद अनीस एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद थे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap