Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:36 PM

तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के अधिवेशन में आज जुटेंगे दिग्गज।

देश की राजधानियों और विदेशों से आने वाले अतिथियों का गोरखपुर में हो चुका है आगमन, आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने किया स्वागत। 

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के 7 जनवरी को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में जहां देश की राजधानियों से लोगों का आना प्रारंभ हो चुका है। वहीं गोरखपुर की मिट्टी के आबोहवा से परिचित होने के लिए विदेशों से आतिथिगण दो रोज पहले ही आ चुके हैं। इसी संदर्भ में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अप्पा साहब लंगोटे, कोलार्क महाराष्ट्र पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष दत्तात्रेय एवं महाराष्ट्र प्रदेश सचिव महेश गनपाटिल की गोरखपुर में शिरकत हो चुकी है। इसी तरह से अधिवेशन में भाग लेने के लिए गोरखपुर में दिग्गजों का आना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय अधिवेशन में गोरखपुर शिरकत करने आये नेपाल के अतिथियों का संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय राजू के संयुक्त नेतृत्व में स्वागत किया गया। गोरखपुर पहुंचे नेपाल नवलपरासी पाल्ही नन्दन गाऊं पालिका की उप मेयर सकीना फातिमा व मुख्य चिकित्साधिकारी राजेश कुमार चौधरी के साथ में आये नुरुद्दीन अंसारी, शब्बीर अंसारी, गूंजा कान्दु बानिया,रियाजुद्दीन अंसारी, रणजीत कुमार गुप्ता, मोहन चौधरी का गोरखपुर में स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत दिखे आतिथियों ने गोरखपुर के साथ ही आर्गेनाइजेशन के साथियों का भूरि - भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर सकीना फातिमा ने कहा कि गोरखपुर में आयोजित अधिवेशन में सामाजिक और मानवाधिकार के संदर्भ में गुफ्तगू किया जायेगा। जो गोरखपुर की सरजमीं के लिए नजीर बनेगा। उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में मानवाधिकार के हिफाजत की लड़ाई बड़े ही मजबूती के साथ लड़ी जा रही है। इस लड़ाई को आगे तक लड़ने के लिए तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन तैयार है। 
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडेय राजू, प्रदेश संगठन मंत्री इंजीनियर आरके श्रीवास्तव, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता  एवं वीरेंद्र राय मंडल संयोजक महराजगंज जिला अध्यक्ष जाकीर अली, जिला सचिव अतहर अली सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
188

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap