Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:19 PM

राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले अतिथियों का हुआ स्वागत।

गोरखपुर के लिए नजीर बनेगा अधिवेशन - संगीता फिंकोड़े

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के 7 जनवरी को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में गोरखपुर शिरकत करने आये अतिथियों का संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय राजू के संयुक्त नेतृत्व में स्वागत किया गया। गोरखपुर पहुंचे  बसवराज प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक और संगीता फिंकोड़े प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक महिला प्रकोष्ठ अपने स्वागत से अभिभूत दिखी। इस मौके पर ने संगीता फिंकोड़े ने कहा कि गोरखपुर में आयोजित अधिवेशन में सामाजिक और मानवाधिकार के संदर्भ में गुफ्तगू किया जायेगा। जो गोरखपुर की सरजमीं के लिए नजीर बनेगा। उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में मानवाधिकार के हिफाजत की लड़ाई बड़े ही मजबूती के साथ लड़ी जा रही है। इस लड़ाई को आगे तक लड़ने के लिए तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन तैयार है। 
स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडेय राजू, प्रदेश संगठन मंत्री इंजीनियर आरके श्रीवास्तव, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता  एवं वीरेंद्र राय मंडल संयोजक आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap