Tranding
Sat, 30 May 2026 10:34 AM

नगर के इंडस्ट्रीयल एरिया में मोदी कुक व बजाज प्रीमियम का हुआ रंगारंग एवं भव्य उद्घाटन: गरिमा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवस्थित,इंडस्ट्रीयल एरिया में मोदी कुक एवं बजाज प्रीमियम नाम की एक कुकर फैक्ट्री का उद्घाटन,नगर निगम की मेयर, गरिमा देवी सिकारिया ने रंगारंग व  भव्य उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौक़े पर उन्होंने जिले में उद्यमिता बढाने के लिए फैक्ट्री के प्रोपराइटर,शौकतअली का आभार व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने कहा कि आज के इस मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर इंडिया के दौर में नगर के प्रतिष्ठित इंडस्ट्रीयल एरिया में कुकर की फैक्ट्री का उद्घाटन निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने समाज के सक्षम व जागरूक युवाओं को इसके लिएआगे आने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने इस दिशा में कुमारबाग के स्टार्टअप जोन का उदहारण देकर, राष्ट्रीय स्तर पर सिविल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत इस जिला के डी एम,  कुंदन कुमार के कार्य कलापों मुक्त कंठ से सराहना की। इस मौक़े पर उपस्थित लोगों में,
 इरशाद मुखिया,परवेजआलम, तंतनजीर आलम, मोअली,आरिफ खान,रुहुलअमीन खान इत्यादि की उपस्थिती सराहनीय रही।

Karunakar Ram Tripathi
201

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap