Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:43 PM

शिक्षामित्रों ने 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद के नेतृत्व में जनपद के शिक्षामित्रों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ।
     इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद ने कहा उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में विगत 22 वर्षों से हम सब शिक्षण कार्य करते चले आ रहे हैं । और इस समय बहुत सारे शिक्षामित्र लगभग 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके है । पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ गयी हैं। बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । किसी किसी के बच्चे बच्चियाँ शादी विवाह के योग्य हो गये हैं ।
वर्तमान समय में हमें 10 हजार प्रतिमाह मानदेय केवल 11 माह का मिलता है, जो कि इस मंहगाई के दौर मे घर के खर्च के लिए भी कम पड़ रहा है । हम शिक्षामित्र अपने बच्चों के पढ़ाई कैसे करायें ? अपने बच्चों के शादी विवाह कैसे करें ? अपने बूढ़े मां बाप की दवा वगैरह कैसे करायें ?
      सभी जानते है कि एक स्वस्थ मानसिक व्यक्ति ही विद्यालय में उचित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कर सकता है ।  ऐसी परिस्थितियों में हमारे बहुत से शिक्षामित्र साथी मानसिक अवसाद में जीने को मजबूर हैं  औऱ वो आये दिन अवसाद वश असामयिक मृत्यु के आगोश में जाने को विवश हैं ।  सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर कार्य करने वाली डबल इंजन वाली सुशासन प्रिय सरकार है ।  डबल इंजन के सरकार के मुखिया माननीय प्रधानमंत्री व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज हैं ।
 आपसे हम सभी शिक्षामित्र पहले कभी जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित व संरक्षित करने हेतु हाथ जोड़कर विनती करते हैं ।
        हमारी मांगें-
1- शिक्षामित्रों को नियमावली में संशोधन करके पुनः समायोजित/ नियमित किया जाय। 
2- नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को भी सम्मिलित करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित किया जाय ।
3-नियमितीकरण/ समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक-प्रदेश के शिक्षामित्रों को 12 माह 62 वर्ष तक जीवनयापन लायक वेतन दिया जाय ।
4- मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को अहेतुक सहायता राशि व उनके आश्रित को जीवकोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाय ।
5- प्रदेश के टेट(TET) पास शिक्षामित्रों को नियमावली में शिथिलता देते हुए सीधे सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाय ।
       आगे श्री निषाद ने कहा मांगें पूरा नहीं होती है तो प्रदेश में लगातार हो रही मौतों से संघ आहत है । अपने साथियों के भविष्य सुरक्षित व हितार्थ को देखते हुए संघ आगामी 11 व 12 जनवरी 2023 को लखनऊ में शिक्षामित्र सम्मान बचाओ रैली करने के लिए विवश होगा । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी।
   ज्ञापन देने वालों में मीरा सिंह जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सविता राय जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राजनाथ यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, मीडिया प्रभारी अजय यादव, रामानंद राव, जिला प्रवक्ता अशोक चंद्रा, परीक्षित उपाध्याय संतोष कुमार, केदार, शिव शंकर, लक्ष्मी शंकर, ब्रिज बाला सिंह,राजेश गोंड़, प्रमोद कुमार, लालधर निषाद, नरसिंह प्रजापति, अजीत कुमार, राकेश कुमार साहनी, दिनेश गुप्ता, सर्वजीत प्रसाद, दिलीप सिंह, राम केसर, मनोज कुमार, राघवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap